{"vars":{"id": "95046:4868"}}

Delhi NCR Weather: दीपावली के बाद शुरू हो जाएगा दिल्ली में ठंड का सीजन, देखें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल 

राजधानी दिल्ली (Delhi NCR Weather Today) में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अनुभव होने लगा है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। दिन में धूप अब उतनी परेशान नहीं करती, लेकिन दिवाली के बाद तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते रातों में ठंडक का असर बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आएगी।
 

Haryana Kranti, न्यू दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi NCR Weather Today) में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अनुभव होने लगा है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। दिन में धूप अब उतनी परेशान नहीं करती, लेकिन दिवाली के बाद तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते रातों में ठंडक का असर बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आएगी।

मौसम विभाग (IMD Alert) के अनुसार, इस हफ्ते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। मंगलवार को सुबह हल्की धुंध छाने की संभावना है, जो धीरे-धीरे शाम की ठंडक को और बढ़ाएगी।

दिन        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
मंगलवार         34                             20
बुधवार           35                              21
बृहस्पतिवार    34                              20
शुक्रवार         34                              19
शनिवार         33                              17
रविवार          33                              18

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे दिल्ली में ठंड का असर बढ़ रहा है। जैसे-जैसे दिन बीतेंगे, न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। इससे रातों में ठंडक में इजाफा होगा।