Mehngai Bhtta: गुड न्यूज! नए साल पर केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता हो जाएगा 56%, जानें सैलरी में आएगा कितना उछाल?
Mehngai Bhtta: नई साल में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA hike) में एक और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। चर्चा है कि जनवरी 2025 में महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 3% का इजाफा हो सकता है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा फायदा होने की संभावना है। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ते (Mehngai Bhtta) का आंकड़ा 56% तक पहुंच सकता है, जो मौजूदा दर 53% से अधिक होगा।
AICPI इंडेक्स और महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन
AICPI (All India Consumer Price Index) इंडेक्स देश में महंगाई और वस्तुओं के दाम में होने वाले बदलावों को ट्रैक करता है। इसके आधार पर ही केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय किया जाता है। अब तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2024 से लेकर अक्टूबर 2024 तक महंगाई भत्ते में वृद्धि देखने को मिली है।
महंगाई भत्ता 55.05% तक पहुंच चुका है
अक्टूबर 2024 तक AICPI इंडेक्स 144.5 अंक पर पहुंच चुका है, जिसके कारण महंगाई भत्ता 55.05% तक पहुंच चुका है। आगामी महीनों में, नवंबर और दिसंबर में AICPI इंडेक्स में कुछ वृद्धि हो सकती है, जिससे महंगाई भत्ता और बढ़ने की उम्मीद है।
जनवरी 2025 में महंगाई भत्ता 56% तक पहुंच सकता है
यदि नवंबर और दिसंबर 2024 में इंडेक्स का ट्रेंड जारी रहता है, तो जनवरी 2025 में महंगाई भत्ता 56% तक पहुंच सकता है। इस बदलाव से केंद्रीय कर्मचारियों को हर महीने अधिक DA मिलेगा, जो उनकी सैलरी में एक महत्वपूर्ण इजाफा करेगा।
करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा
महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी से 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹18,000 है, तो जनवरी 2025 से मिलने वाला महंगाई भत्ता इस प्रकार होगा:
जनवरी 2025 से DA: ₹18,000 x 56% = ₹10,080/महीना
जुलाई 2024 से DA: ₹18,000 x 53% = ₹9,540/महीना
3 फीसदी बढ़ने पर अंतर: ₹540 प्रति महीना
महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि का अनुमान
AICPI इंडेक्स के नवंबर और दिसंबर के आंकड़ों के आधार पर, महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि का अनुमान है। महंगाई भत्ता जनवरी 2025 से लागू होगा, लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान मार्च 2025 में हो सकता है। यह बढ़ोतरी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी में सीधा फायदा लाएगी।
महंगाई भत्ते के आंकड़े
महीना AICPI इंडेक्स महंगाई भत्ता (%)
जुलाई 2024 142.7 53.64%
अगस्त 2024 142.6 53.95%
सितंबर 2024 143.3 54.49%
अक्टूबर 2024 144.5 55.05%