{"vars":{"id": "95046:4868"}}

हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान, नोटिस जारी

 

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा से एक दुखद खबर सामने आई है। ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया। पूर्व सीएम ने 89 साल की उम्र में गुरुग्राम में अपने घर पर अंतिम सांस ली। वे इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख थे। उनके निधन से राजनीति जगत में शोक की लहर है  पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया गया है।  

इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए है। हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की ओर से जारी आदेशों के तहत 20 से 22 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा और 21 दिसंबर को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 20-22 दिसंबर तक प्रदेश में कोई सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नही मनाए जाएंगे।

यहां देखें  हरियाणा सरकार की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक आदेश..

इंडियन नेशनल लोक दल के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन आज गुरुग्राम में हुआ। ओम प्रकाश चौटाला ने 89 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांसे ली।

वह पिछले एक हफ्ते से काफी बीमार चल रहे थे। उन्हें हॉस्पिटल में भी एडमिट करवाया गया था,  दो दिन पहले ही वो वहां से डिस्चार्ज हुए थे। आज जब सुबह उनकी तबीयक खराब हुई तो उन्हें मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। अब कल यानि 21 दिसंबर को डबवाली में मौजूद उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।