BIG BREAKING: हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम में अपने घर पर ली अंतिम सांस
Dec 20, 2024, 12:44 IST
Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा से एक दुखद खबर सामने आई है। ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया। पूर्व सीएम ने 89 साल की उम्र में गुरुग्राम में अपने घर पर अंतिम सांस ली। वे इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख थे। उनके निधन से राजनीति जगत में शोक की लहर है।
हरियाणा में ओपी चौटाला के नाम से ओम प्रकाश चौटाला फेमस थे। वे देश के छठवें उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे थे। उनका जन्म 1 जनवरी 1935 में सिरसा के डबवाली गांव में हुआ था। उन्होंने इनेलो से हरियाणा के सीएम के रूप में कार्य किया था।