{"vars":{"id": "95046:4868"}}

Haryana News : हरियाणा CMO के फोन पर हरकत में आई राजस्थान पुलिस, महिला की शिकायत पर तुरंत हुई कार्रवाई, जानें क्या है विवाद

सूत्रों के अनुसार जैसे ही हरियाणा CMO की ओर से राजस्थान पुलिस को कॉल किया गया पुलिस तुरंत हरकत में आई और रेस्टोरेंट पहुंची। महिला का आरोप था कि रेस्टोरेंट का एक युवक उससे अभद्रता कर रहा था। पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए महिला की ओर से रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को 20 रुपए देकर विवाद को समाप्त कराया।
 

हरियाणा से राजस्थान के सालासर धाम दर्शन के लिए आई एक महिला और रेस्टोरेंट के कर्मचारी के बीच हुए विवाद ने अचानक से तूल पकड़ लिया। इस मामले में हरियाणा CMO से फोन आने के बाद राजस्थान पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। महिला के अनुसार उसे रेस्टोरेंट में बदसलूकी का सामना करना पड़ा था। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के जींद की रहने वाली महिला अपने परिवार के साथ राजस्थान के प्रसिद्ध सालासर धाम के दर्शन करने आई थी। दर्शन के बाद जब वह परिवार सहित वापस लौट रही थी तो NH-52 पर स्थित एक रेस्टोरेंट में कुछ रिफ्रेशमेंट के लिए रुकी।

यहां से महिला ने 20 रुपए की कोल्ड ड्रिंक खरीदी और 500 का नोट भुगतान के लिए दिया। रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने कहा कि उसके पास छुट्टे नहीं हैं जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने तुरंत पुलिस को फोन किया लेकिन शुरुआती स्तर पर पुलिस की प्रतिक्रिया धीमी रही। इसके बाद महिला ने हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को संपर्क किया।

हरियाणा CMO के फोन के बाद हरकत में आई पुलिस

सूत्रों के अनुसार जैसे ही हरियाणा CMO की ओर से राजस्थान पुलिस को कॉल किया गया पुलिस तुरंत हरकत में आई और रेस्टोरेंट पहुंची। महिला का आरोप था कि रेस्टोरेंट का एक युवक उससे अभद्रता कर रहा था। पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए महिला की ओर से रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को 20 रुपए देकर विवाद को समाप्त कराया। SHO बलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रेस्टोरेंट के मालिक से आरोपी युवक को बुलाने के लिए कहा। हालांकि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी युवक वहां से भाग चुका था। पुलिस ने युवक को ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया है और महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

छुट्टे पैसे की बहस

महिला और रेस्टोरेंट कर्मचारी के बीच विवाद का कारण छुट्टे पैसे का न मिलना था। महिला ने कोल्ड ड्रिंक के लिए 500 का नोट दिया था जबकि रेस्टोरेंट कर्मचारी ने छुट्टे न होने की बात कही। इसी मुद्दे पर बहस शुरू हो गई और जल्द ही मामला बिगड़ गया। महिला का कहना है कि जब उसने स्थानीय पुलिस को फोन किया तो शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

परिवार के साथ महिला का विरोध

इस बीच महिला के परिवार ने भी रेस्टोरेंट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। रेस्टोरेंट कर्मचारियों और महिला के बीच हुई तीखी बहस के बाद महिला ने तुरंत हरियाणा CMO में संपर्क किया। इसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। SHO बलवंत सिंह ने बताया "हमें हरियाणा CMO की ओर से फोन आया कि एक महिला के साथ बदसलूकी हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हम तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला की ओर से दिए गए 20 रुपए का भुगतान कर मामला शांत कराया गया। आरोपी युवक को पकड़ने के लिए तलाशी की जा रही है।"

क्या कहना है स्थानीय लोगों का?

रेस्टोरेंट के बाहर मौजूद स्थानीय लोगों ने कहा कि विवाद केवल छुट्टे पैसे को लेकर शुरू हुआ था लेकिन बाद में महिला और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। हालांकि हरियाणा CMO के फोन के बाद पुलिस की सक्रियता ने मामला जल्द शांत कर दिया।