हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में आया नया मौसम अपडेट, अब इस दिन तक होगी झमाझम बारिश
Haryana Kranti, चंडीगढ़: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में परेशानी बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख (Jammu-Kashmir and Ladakh) में तापमान शून्य से नीचे है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा (Delhi, Uttar Pradesh, Bihar and Haryana) समेत कई राज्यों ने शीत लहर और कोहरे की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार पूर्वोत्तर असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है।
अरुणाचल प्रदेश और असम में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 29 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbance) सक्रिय होगा, जिससे 29 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश होगी।
छाया कोहरा कहां है?
आईएमडी के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल रही है। मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा।
बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मेघालय, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, असम और त्रिपुरा (Bihar, Odisha, West Bengal, Meghalaya, Andhra Pradesh, North-East Rajasthan, Assam and Tripura) में घना कोहरा रहा। उत्तर प्रदेश में फुरसतगंज, आजमगढ़, अयोध्या, वाराणसी और बहराइच, बिहार में फारबिसगंज, ओडिशा में भुवनेश्वर, पारादीप और पुरी, पश्चिम बंगाल में कोलकाता और आंध्र प्रदेश में अमरावती में दृश्यता शून्य दर्ज की गई।
इन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी
पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 25 जनवरी को शीत लहर की चेतावनी पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम में 26 जनवरी तक, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 जनवरी तक शीतलहर के साथ घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।