{"vars":{"id": "95046:4868"}}

हरियाणा में एक बार फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने इन जिलों में वेदर को लेकर जारी किया येलो अलर्ट

 
 

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से खिल रही धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने रविवार को हरियाणा के 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की है। आज फिर मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। 11 जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम शुष्क रहेगा। 28 जनवरी तक उत्तर और पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। इसके अलावा सुबह और देर रात कोहरा छाने की भी संभावना है।

जनवरी से प्रदेश में बदलने वाला है मौसम मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। फिर 29 जनवरी तक हम एक बार फिर मौसम में बदलाव देख सकते हैं।