{"vars":{"id": "95046:4868"}}

Sirsa News: सिरसा में खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, साले ने किया जीजा पर हमला, जानें क्या है मामला

गुरप्रीत सिंह का कहना है कि इसके बाद विवाद और बढ़ गया। सिमरन ने गुस्से में गुरप्रीत को थप्पड़ मार दिया। सतपाल ने इस दौरान अपने बेटे राजवीर को उकसाते हुए कहा, "इसे जान से मार दो।" इसी बीच राजवीर ने तेजधार हथियार से गुरप्रीत पर हमला कर दिया।
 

Sirsa News Today : सिरसा के प्रीत नगर में एक घरेलू विवाद हिंसक रूप ले लिया। खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया जब पत्नी ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर पति पर हमला कर दिया। घायल गुरप्रीत सिंह जो बैंक में नौकरी करते हैं को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 16 नवंबर की शाम उनकी पत्नी सिमरन कौर के साथ खाना बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी। बहस के बाद सिमरन ने अपने मायके फोन कर अपनी परेशानी बताई। अगले दिन सिमरन के पिता सतपाल और भाई राजवीर उनके घर पहुंचे। गुरप्रीत ने शिकायत में बताया कि राजवीर उनके साथ गाली-गलौज करने लगा और धमकी दी "मेरी बहन को परेशान करने का तुझे सबक सिखाऊंगा।"

हमले के दौरान गुरप्रीत हुआ गंभीर घायल

गुरप्रीत सिंह का कहना है कि इसके बाद विवाद और बढ़ गया। सिमरन ने गुस्से में गुरप्रीत को थप्पड़ मार दिया। सतपाल ने इस दौरान अपने बेटे राजवीर को उकसाते हुए कहा, "इसे जान से मार दो।" इसी बीच राजवीर ने तेजधार हथियार से गुरप्रीत पर हमला कर दिया। गुरप्रीत ने बताया कि उसने मदद के लिए शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। हमलावर डर के मारे मौके से फरार हो गए। सतपाल, राजवीर और सिमरन बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी मिलते ही गुरप्रीत के पड़ोसियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने सिमरन कौर, सतपाल और राजवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

पीड़ित को अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी

सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने बताया कि गुरप्रीत के सिर और शरीर पर चोट के निशान हैं। हालांकि उसकी हालत स्थिर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरप्रीत और सिमरन के बीच पिछले कुछ समय से झगड़े चल रहे थे। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला घरेलू हिंसा और आपसी विवाद का है। पुलिस ने सभी तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। सिमरन कौर के मायके के पक्ष से संपर्क कर सच्चाई जानने की कोशिश की जा रही है।