{"vars":{"id": "95046:4868"}}

हरियाणा में कल से झमाझम बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट, जानें 

 
 

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। दिन चढ़ने के साथ कई जिलों में घना कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग ने आज अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला में धुंध की चेतावनी जारी की गई है। हालाँकि, कल रात से मौसम में नाटकीय परिवर्तन होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा और शुक्रवार रात तक बारिश जारी रहेगी। इससे ठंड बढ़ेगी और कोहरे से भी कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

कल रात से मौसम में बड़ा बदलाव आएगा

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) कृषि मौसम विज्ञान विभाग मदन खीचड़ ने बताया कि कल 15 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। हालाँकि, रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

2 दिन भारी बारिश

10 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवाओं की दिशा बदल जाएगी। 11-1 जनवरी को मौसम फिर बदलेगा इस अवधि के दौरान राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात्रि तापमान में और गिरावट आएगी।