{"vars":{"id": "95046:4868"}}

भोजपुरी की ब्यूटी क्वीन Amrapali Dubey का "लेल कोरा में बलमुआ" गाने में दिखा हॉट अंदाज, फेन्स हुए फिदा 

भोजपुरी सिनेमा की ब्यूटी क्वीन के नाम से मशहूर आम्रपाली दुबे अपने डांस और अदाओं के कारण लाखों दिलों पर राज करती हैं। आम्रपाली का हर गाना फैन्स के बीच धूम मचाता है। हाल ही में आम्रपाली दुबे और निरहुआ का गाना “लेल कोरा में बलमुआ” सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने ने यूट्यूब पर भी जबरदस्त व्यूज हासिल किए हैं, और दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी ने एक बार फिर अपने फैंस को रोमांचित कर दिया है।
 

Bhojpuri Dance: भोजपुरी सिनेमा की ब्यूटी क्वीन के नाम से मशहूर आम्रपाली दुबे अपने डांस और अदाओं के कारण लाखों दिलों पर राज करती हैं। आम्रपाली का हर गाना फैन्स के बीच धूम मचाता है। हाल ही में आम्रपाली दुबे और निरहुआ का गाना “लेल कोरा में बलमुआ” सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने ने यूट्यूब पर भी जबरदस्त व्यूज हासिल किए हैं, और दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी ने एक बार फिर अपने फैंस को रोमांचित कर दिया है।

आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में सबसे लोकप्रिय मानी जाती है। उनके बीच की केमिस्ट्री और एक-दूसरे के साथ सहजता को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इस गाने में भी उनके बीच की शानदार केमिस्ट्री ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

आम्रपाली का भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म से हुआ था, जिसके बाद उनकी और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। आज जब भी आम्रपाली पर्दे पर आती हैं, दर्शकों का उत्साह चरम पर होता है। उनके अभिनय और डांस ने लाखों प्रशंसकों के दिलों में जगह बना ली है।

गाने “लेल कोरा में बलमुआ” के बोल और धुन इतनी मनमोहक है कि यह किसी के भी दिल को छू लेती है। इस गाने में दोनों की अदाकारी और डांस मूव्ज देखने लायक हैं। गाने में दिखाए गए लटके-झटके और उनकी जोड़ी ने इस गाने को वायरल बना दिया है।