फैंस के दिलों पर छाया नया भोजपुरी गाना, नीलम गिरी की हॉट अदाओं ने बढा दी गर्मी
Neelam Giri Dance Video: नीलम गिरी भोजपुरी इंडस्ट्री की एक उभरती हुई स्टार हैं, जिन्होंने अपने शानदार डांस और आकर्षक अदाओं से कम समय में बड़ा नाम कमा लिया है। चाहे वह फिल्मों में हो या म्यूजिक वीडियोज़ में, उनके फैंस हमेशा उनकी नई डांस वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
नीलम गिरी का फिगर और फिटनेस उनके डांस मूव्स में चार चांद लगा देता है। हर गाने में उनका ग्लैमरस अवतार फैंस को दीवाना बना देता है। हाल ही में उनके गाने "मछरी के कांट के नथुनिया" ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। इस गाने में नीलम गिरी की अदाएं और डांस मूव्स फैंस को खासा पसंद आ रहे हैं।
इस गाने में नीलम गिरी एक्टर के साथ अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत रही हैं। वह चोली और घाघरा पहनकर अपनी सहेलियों के साथ नजर आती हैं, और अपने बलम से शिकायत करती हैं कि उनकी नाक में नथनी नहीं है। यह गाना खास तौर पर इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि नीलम गिरी इसमें मछली की तरह अपने कमर को घुमा रही हैं, जिसे देखकर फैंस खुद को रोक नहीं पा रहे।
गाने के बोल में पारंपरिक भोजपुरी संस्कृति का स्पर्श है, जबकि म्यूजिक में नए जमाने का तड़का है। शिल्पी राज की आवाज में यह गाना और भी खास बन गया है। गाने के बोल और नीलम गिरी के डांस मूव्स लोगों को बार-बार इसे सुनने और देखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।