रेनॉ की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत सुन लोगों ने दबाई दांतों तले उंगली! फीचर्स और टॉप स्पीड का एक अलग ही लेवल
Renault Heritage Spirit Scrambler electric Motorcycle: रेनॉ ने पेरिस मोटर शो 2024 में अपनी नई हेरीटेज स्प्रिट स्क्रैम्बलर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश कर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में धूम मचा दी है। इस नई इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत और फीचर्स ने सभी का ध्यान खींचा है। यह एक नियो-रेट्रो स्क्रैम्बलर है, जो न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रतीक है, बल्कि इसमें क्लासिक बाइक की झलक भी देखने को मिलती है।
कीमत
ईवी की कीमत 23,340 यूरो है, जिसे भारतीय मुद्रा में बदलने पर 21.2 लाख रुपये हो जाती है। जबकि भारत में उपलब्ध महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की कीमत इस ईवी से कम है। स्कॉर्पियो की एक्स-शोरूम कीमत 13.85 लाख रुपये से शुरू होकर 24.54 लाख रुपये तक जाती है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
बैटरी पैक: 4.8 kWh
पावर: 10 bhp की पीक पावर
टॉर्क: 280 Nm का पीक टॉर्क
रेंज: एक बार चार्ज करने पर 110 किलोमीटर की रेंज
टॉप स्पीड: 99 kmph (स्टैंडर्ड वेरिएंट)
डिजाइन
इस मोटरसाइकिल में एलईडी DRLs और एलईडी हेडलाइट भी दी गई है, जो इसे आकर्षक और आधुनिक लुक देती है। सिंगल पीस रिब्ड डिजाइन की सीट और सर्कुलर बार-एंड मिरर इसके रेट्रो लुक को और बढ़ाते हैं।
मार्केट में कब आएगी?
अगर आप इस मोटरसाइकिल को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन डिलीवरी 2025 के स्प्रिंग सीजन में होगी।
रेनॉ के अन्य प्रोडक्ट्स
पेरिस मोटर शो में रेनॉ ने सिर्फ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ही नहीं, बल्कि मिनी-कारवैन, एरोप्लेन और वाटर व्हीकल को भी पेश किया। रेनॉ के ये प्रोडक्ट्स भी आने वाले समय में मार्केट में खास स्थान बना सकते हैं।
.png)