Anganwadi Bhari 2024: महिलाओं के लिए आ गई खुशखबरी! आंगनबाड़ी में निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Haryana Kranti, नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आंगनवाड़ी में 12वीं पास महिलाओं के लिए बंपर भर्ती।उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 23753 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
भर्ती के लिए जिलेवार आवेदन की अंतिम तिथि 17, 19, 21, 22, 25, 27, 29 अक्टूबर निर्धारित है इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन अंतिम तिथि से पहले भर लें।
आवेदन कैसे करें
विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upanganvadadibharti.in पर जाएं।
वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर पहले रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
पूरी जानकारी भरें और रजिस्टर करें.
फिर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
फॉर्म को पूरा भरने के बाद भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
ध्यान दें: आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं है।
योग्यता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को उस जिले का निवासी होना चाहिए जहां से वे भर्ती के लिए फॉर्म भर रहे हैं।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
आरक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जायेगी.
.png)