Movie prime

आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, AAP की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन, इस दिन लेंगी CM पद शपथ

दिल्ली की राजनीति में बड़ा फेरबदल हुआ है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आज आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगाई गई है। आतिशी अब दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी।
 
Delhi News

Haryana Kranti, New Delhi: दिल्ली की राजनीति में बड़ा फेरबदल हुआ है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आज आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगाई गई है। आतिशी अब दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी।

आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। अब आतिशी इस सप्ताह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। आतिशी को केजरीवाल का करीबी माना जाता है और उनके नेतृत्व में शिक्षा मंत्रालय समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई गई हैं।

दिल्ली के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब किसी महिला को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले सुषमा स्वराज (बीजेपी) और शीला दीक्षित (कांग्रेस) इस पद पर रह चुकी हैं।

आतिशी का मुख्यमंत्री बनना दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय है। उनकी काबिलियत और नेतृत्व क्षमता पर सभी की नजरें टिकी हैं। अब देखना होगा कि वह किस तरह से राजधानी की चुनौतियों का सामना करती हैं और विकास की नई इबारत लिखती हैं।