Movie prime

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का दिल्ली सरकार पर बड़ा हमला! हरियाणा से दिल्ली को जाने वाले पानी पर नायब सैनी ने कही ये बातें, जानें... 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर तीखा हमला करते हुए यमुना नदी और पानी के प्रदूषण के मुद्दे पर कई सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए झूठी बातें फैलाती है और अपनी कमियों का दोष दूसरों पर मढ़ती है।
 
Haryana News

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर तीखा हमला करते हुए यमुना नदी और पानी के प्रदूषण के मुद्दे पर कई सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए झूठी बातें फैलाती है और अपनी कमियों का दोष दूसरों पर मढ़ती है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह स्पष्ट किया कि हरियाणा से दिल्ली को जाने वाले पानी की BOD (Biochemical Oxygen Demand) की मात्रा 2-3 MG प्रति लीटर होती है, जो कि मानकों के अनुसार बेहद सुरक्षित है। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि CLC नहर के जरिए दिल्ली पहुंचने वाले पानी का BOD स्तर लगभग शून्य के बराबर है।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार से सवाल करते हुए कहा कि दिल्ली बॉर्डर से ओखला तक बहने वाले 28 नाले, जो यमुना में प्रदूषण फैला रहे हैं, उनके लिए जिम्मेदार कौन है? उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा से जाने वाले पानी में प्रदूषण की कोई समस्या नहीं है, बल्कि दिल्ली के अंदर बहने वाले नालों से यमुना में प्रदूषण फैलता है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि यमुना नदी की सफाई के लिए केंद्र सरकार ने अब तक दिल्ली सरकार को ₹6000 करोड़ से ज्यादा की राशि दी है, जिसमें से पिछले दो साल में ही ₹3000 करोड़ का आवंटन किया गया है। इसके बावजूद, यमुना नदी की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।