Movie prime

दिल्ली NCR के इन शहरों में आज बरसेंगे काल बादल! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह हल्की ओस और धुंध से दिन की शुरुआत हुई है, जबकि दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा। आइए जानते हैं दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, और गुरुग्राम में मौसम का हाल और आज के तापमान की जानकारी।
 
Delhi NCR Weather

Haryana Kranti, न्यू दिल्ली: आज दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह हल्की ओस और धुंध से दिन की शुरुआत हुई है, जबकि दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा। आइए जानते हैं दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, और गुरुग्राम में मौसम का हाल और आज के तापमान की जानकारी।

दिल्ली में सुबह 5 से 7 बजे के बीच हल्की ओस और धुंध रहेगी, लेकिन दोपहर में धूप खिलने की संभावना है, जिससे तापमान में वृद्धि हो सकती है। गाजियाबाद में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो मौसम को थोड़ा ठंडा कर सकती हैं।

नोएडा में आज का मौसम साफ रहेगा और दिन भर धूप रहेगी। यहां 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गुरुग्राम में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे यहां के निवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हवा की गति 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, 31 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। तापमान स्थिर रहने का अनुमान है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में अधिक परिवर्तन नहीं दिखेगा।