दिल्ली एनसीआर में नवंबर में भी गर्मी का एहसास, सर्दियों के इंतजार में दिल्लीवासी, जानें कब से होगा सर्दियों का आगाज....

Haryana Kranti, न्यू दिल्ली: अक्टूबर के बाद नवंबर का महीना शुरू होते ही दिल्ली एनसीआर के लोग सर्दी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन तापमान में अपेक्षित गिरावट अभी देखने को नहीं मिल रही है। कई इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।
अनुमान के मुताबिक 2 से 6 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. इस प्रकार 7 से 11 नवंबर तक अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
बीते शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.1°C और अधिकतम तापमान 33.9°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से ऊपर था। रविवार को भी मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है, और न्यूनतम तापमान 17°C तथा अधिकतम तापमान 33°C के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 8 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट का अनुमान है, जिससे धीरे-धीरे सर्दी का आगमन हो सकता है। तापमान में गिरावट से लोगों को सर्दी का अहसास होने लगेगा, लेकिन इस समय तक गर्मी का असर बने रहने की संभावना है।