Delhi Weather News: दिल्ली में प्रदूषण से हाहाकार! इन इलाकों में एक्यूआई पहुंचा 300 पार
Delhi Weather News: दिल्ली के लोगों को मंगलवार को भी प्रदूषण से राहत नहीं मिल पाई है। राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी (Delhi Pollution) और आंखों में जलन जैसी समस्याएं सामने आई हैं।
दिल्ली में प्रदूषण का हाल
दिल्ली के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 3 दिसंबर को सुबह 7:30 बजे तक दिल्ली का औसत AQI 274 अंक था। इसके अलावा, दिल्ली से सटे शहरों में भी प्रदूषण का स्तर चिंता जनक रहा है।
दिल्ली और आसपास के शहरों का AQI
दिल्ली (औसत) 274
फरीदाबाद 255
गुरुग्राम 222
गाजियाबाद 181
ग्रेटर नोएडा 195
नोएडा 162
दिल्ली के कुछ प्रमुख इलाकों में AQI स्तर 300 से 400 के बीच
बवाना 305
जहांगीरपुरी 307
मुंडका 325
नेहरू नगर 304
आरके पुरम 303
रोहिणी 302
शादीपुर 342
सिरी फोर्ट 306
प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार का कदम
दिल्ली सरकार ने डस्ट प्रदूषण को कम करने के लिए एंटी स्मॉग गन का इस्तेमाल शुरू किया है। प्रदूषण को कम करने के लिए कई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, जैसे निर्माण कार्यों पर रोक और ट्रैफिक नियंत्रण। दिल्ली सरकार का जोर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने पर है ताकि वाहन संख्या कम हो और प्रदूषण में
.png)