हरियाणा में विकास की रफ्तार भर रही फर्राटा! डबवाली से पानीपत तक बनेगी 300 किमी लंबी फोरलेन सड़क, इन शहरों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, और प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। डबवाली से पानीपत तक फोरलेन सड़क का प्रस्ताव भी इन्हीं परियोजनाओं का हिस्सा है, जिससे न केवल यातायात सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि राज्य के वंचित शहरों को भी एक नई पहचान मिलेगी।
यह 300 किलोमीटर लंबी सड़क हरियाणा के कई शहरों को जोड़ते हुए बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में इस परियोजना की घोषणा की, जिसमें राज्य के कई प्रमुख शहरों के विकास का खाका शामिल है। लोक निर्माण विभाग ने इस फोरलेन सड़क का रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है और अधिकारियों के साथ परियोजना की रूपरेखा पर चर्चा की जा रही है।
डबवाली, कालावाली, रोड़ी, सूरतगढ़, हंसपुर जैसे शहरों को जोड़ते हुए यह सड़क राज्य की यातायात व्यवस्था को मजबूत करेगी। फोरलेन बनने से लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर मार्ग मिलेगा और शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी।
कहाँ कहाँ से गुजरेगा?
डबवाली
कालावाली
रोड़ी
सूरतगढ़
रतिया
उचाना
पानीपत
सड़क निर्माण से पहले सभी जरूरी सर्वेक्षण और औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।भूमि अधिग्रहण के मुद्दों को देखते हुए जिलावार मसौदा तैयार किया जा रहा है। कई स्थानों पर राजमार्ग केवल 18 से 24 फीट चौड़े हैं; फोरलेन बनने से सड़कें 60 फीट से अधिक चौड़ी हो जाएंगी।