दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, महंगाई भत्ते में भी हुआ इजाफा, सरकार ने जारी किए आदेश

Haryana Kranti, नई दिल्ली: कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया। इसके साथ राज्य कर्मचारियों का डीए अब 46% से बढ़कर 50% हो गया है। यह नई दरें 01 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होंगी जिसका मतलब है कि कर्मचारियों को नवंबर से बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। इस निर्णय का लाभ राज्य के 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा।
कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर
सीएम द्वारा डीए में वृद्धि की घोषणा के बाद, राज्य के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए दीवाली से पहले एक अच्छा उपहार है।
दीवाली से पहले वेतन का भुगतान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर, छत्तीसगढ़ के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मानसेवियों को दीवाली से पहले वेतन का भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार व्यावसायिक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को पारिश्रमिक, मजदूरी और मानदेय का भुगतान 28 अक्टूबर से किया जाएगा।
राज्य के निगम, मंडल, प्राधिकरण, विश्वविद्यालय, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक उपक्रम और अन्य संस्थानों को भी अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार 28 अक्टूबर से भुगतान के संबंध में विचार करने को कहा गया है।
अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ ने भी लिया बड़ा कदम
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने मध्य प्रदेश, यूपी और बिहार के बाद अपने कर्मचारियों को समय से पहले वेतन देने का ऐलान किया है। सीएम ने अक्टूबर 2024 के वेतन और मजदूरी के भुगतान को 28 अक्टूबर से करने के निर्देश दिए हैं। इस निर्णय का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिकारियों और कर्मचारियों को दीवाली के त्योहार से पूर्व वेतन मिल सके, ताकि वे अच्छे से त्योहार मना सकें।
कर्मचारियों की जीवनशैली में सुधार
महंगाई भत्ता बढ़ाने से कर्मचारियों की जीवनशैली में सुधार होगा। राज्य के सरकारी कर्मचारी और श्रमिक, जो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जूझ रहे हैं, अब थोड़ा सा राहत महसूस करेंगे। बढ़ी हुई सैलरी से कर्मचारी अपने परिवार के लिए बेहतर सुविधाएं जुटा सकेंगे। हालांकि, यह कदम राज्य की वित्तीय स्थिति पर प्रभाव डाल सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार को अपने वित्तीय स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कर्मचारियों को समय पर वेतन देना और डीए में बढ़ोतरी करना, एक संतुलन बनाने का कार्य है।