Movie prime

Gold Price Today: दिवाली के तुरंत बाद धड़ाम से गिरे सोने चांदी के दाम! जानें आपके शहर में आज के रेट्स 

फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है, और इस दौरान महिलाओं के लिए खूबसूरत ज्वेलरी का महत्व बढ़ जाता है। अगर आप सोने और चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले इनकी कीमतें जरूर जांच लें। आज रांची के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की ताजा कीमतों पर नज़र डालते हैं।
 
Gold Price Today

Gold Price Today: फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है, और इस दौरान महिलाओं के लिए खूबसूरत ज्वेलरी का महत्व बढ़ जाता है। अगर आप सोने और चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले इनकी कीमतें जरूर जांच लें। आज रांची के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की ताजा कीमतों पर नज़र डालते हैं।

रांची में सोने और चांदी के आज के रेट

सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के रेट और चांदी की कीमत।

22 कैरेट सोना    ₹75,550
24 कैरेट सोना    ₹79,330
चांदी                 ₹1,06,000 प्रति किलो

सोने और चांदी के रेट में गिरावट

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि रांची के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में कमी आई है। प्रति किलो चांदी के भाव में 3,000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को इसका रेट ₹1,09,000 था, जबकि आज यह ₹1,06,000 प्रति किलो है।

कल की तुलना में 22 कैरेट सोने के भाव में ₹700 की गिरावट आई है। कल यह ₹76,250 प्रति 10 ग्राम था, जबकि आज इसका रेट ₹75,550 है. इसी तरह, 24 कैरेट सोने में भी ₹730 की गिरावट देखी गई है। कल यह ₹80,060 प्रति 10 ग्राम था, और आज ₹79,330 है।

सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी हॉलमार्क द्वारा ही मिलती है। हॉलमार्क देख कर ही सोने का गहना खरीदें। भारत में केवल ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) द्वारा निर्धारित हॉलमार्क को ही मान्यता प्राप्त है।