Movie prime

हरियाणा में आया अनोखा मामला, दादी को भगाकर ले गया 20 साल का पोता, 8 लाख के गहने भी गायब, जानें  

 
 
 Haryana

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा के करनाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 20 वर्षीय युवक और 40 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। महिला और युवक के परिजनों ने अब एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

महिला के परिवार ने आरोप लगाया कि युवक उनकी बहू को लेकर भाग गया है। युवक के परिजनों ने कहा कि उनके बेटे का कोई पता नहीं है। मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

जानें क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक करनाल निवासी 20 वर्षीय युवक करीब तीन माह पहले 11 सितंबर 2024 को दुबई जाने की बात कहकर घर से निकला था। महिला पहली बार 29 अक्टूबर को दिवाली के दिन अपने घर से गायब हुई थी. लेकिन 31 तारीख तक उसके परिवार ने उसे ढूंढ लिया।

11 नवंबर को महिला दूसरी बार लापता हुई

इसके बाद महिला 11 नवंबर को फिर से लापता हो गई। महिला के लापता होने के बाद से युवक का भी पता नहीं चल पाया है. महिला युवक की दादी है और उसके पांच बच्चे हैं। युवक के परिजनों का कहना है कि उनका उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है.

घर से 7-8 लाख के आभूषण गायब

महिला के परिवार ने आरोप लगाया कि युवक उनकी बहू को लेकर भाग गया है। उनके घर से 7-8 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण भी गायब हैं.

युवक के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

लापता युवक के भाई सुनील ने बताया कि लड़की पक्ष के लोग 7-8 लाख रुपये के आभूषण के लिए पैसे की मांग कर रहे थे. युवक के परिवार ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. उसने कथित तौर पर लड़की पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की है और उन पर झूठा आरोप लगाया है।