Movie prime

गोरखपुर से हरिद्वार पहुँचने में अब लगेंगे बस 8 घंटे! यह नया एक्सप्रेसवे करेगा सफर को मनोहर, जानें इसका पूरा रूट मेप 

एक नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिली है जो गोरखपुर से निकलकर हरियाणा के औद्योगिक जिले पानीपत से जुड़ जाएगा। हाईवे बन जाने पर गोरखपुर से हरिद्वार की दूरी सिर्फ 8 घंटे में तय की जा सकेगी। यह राजमार्ग नेपाल की सीमा से लगे यूपी के दो प्रमुख जिलों को भी जोड़ेगा और इससे कुल 22 जिलों को फायदा होगा।
 
Gorkhpur Panipat Highway

Haryana Kranti, New Delhi: एक नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिली है जो गोरखपुर (Gorkhpur News) से निकलकर हरियाणा के औद्योगिक जिले पानीपत (Panipat News) से जुड़ जाएगा। हाईवे बन जाने पर गोरखपुर से हरिद्वार की दूरी सिर्फ 8 घंटे में तय की जा सकेगी। यह राजमार्ग नेपाल की सीमा से लगे यूपी के दो प्रमुख जिलों को भी जोड़ेगा और इससे कुल 22 जिलों को फायदा होगा।

गोरखपुर से पानीपत (Gorkhpur Panipat Highway) तक बनने वाले हाईवे की कुल लंबाई 750 किलोमीटर होगी. यह श्रावस्ती और बलरामपुर से होकर गुजरेगी और राज्य के 22 जिलों को जोड़ेगी। यह गोरखपुर से शुरू होकर सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच और शामली होते हुए पानीपत पहुंचेगी। 

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पूर्वी उत्तर प्रदेश को पश्चिमी क्षेत्र से जोड़ने वाले मार्ग का सर्वेक्षण भी शुरू कर दिया है। एनएचएआई ने पहले इस एक्सप्रेस-वे को गोरखपुर से शामली तक बनाने की बात कही थी और डीपीआर भी बनाकर सौंप दी थी। लेकिन, अब इसकी लंबाई बढ़ाकर गोरखपुर से पानीपत तक बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। 

अब अथॉरिटी रूट चार्ज तैयार कर रही है और इसे तैयार करने के बाद यूपी, दिल्ली और हरियाणा तक निर्बाध कनेक्टिविटी मिल जाएगी. गोरखपुर से पानीपत तक निर्माणाधीन हाईवे प्रदेश का सबसे बड़ा हाईवे माना जाता है। 

फिलहाल यूपी में प्रमुख हाईवे गंगा हाईवे है, जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जनवरी में होने वाले महाकुंभ से पहले तैयार हो जाएगा। यह हाईवे 550 किलोमीटर लंबा है, जबकि नया हाईवे 200 किलोमीटर लंबा होगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित कुमार पाल ने कहा कि इसे यूपी के अन्य लिंक राजमार्गों से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि गोरखपुर शहर के दक्षिणी छोर को खोला जाएगा, ताकि इसे सिलीगुड़ी हाईवे से जोड़ा जा सके.