Movie prime

वाहन चालकों जान लो! कल से DND-KMP Expressway पर सफर हो जाएगा बेहद महंगा, टोल दरों में हो जाएगी 3 गुना बढ़ोतरी, जानें नए रेट्स 

एनसीआर क्षेत्र के निवासियों को 12 नवंबर से किरंज टोल प्लाजा (Kiranj toll plaza) पर नई टोल दरें (Kiranj toll plaza New Toll Rates) चुकानी होंगी। इस बदलाव के तहत, डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे (DND-KMP Expressway) पर कार से एक तरफ का सफर अब 150 रुपये में होगा, जो पहले 50 रुपये था। बढ़ी हुई दरें मल्टीपल जर्नी और मासिक पास पर भी लागू होंगी।
 
DND-KMP Expressway

DND-KMP Expressway: एनसीआर क्षेत्र के निवासियों को 12 नवंबर से किरंज टोल प्लाजा (Kiranj toll plaza) पर नई टोल दरें (Kiranj toll plaza New Toll Rates) चुकानी होंगी। इस बदलाव के तहत, डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे (DND-KMP Expressway) पर कार से एक तरफ का सफर अब 150 रुपये में होगा, जो पहले 50 रुपये था। बढ़ी हुई दरें मल्टीपल जर्नी और मासिक पास पर भी लागू होंगी।

डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे का विस्तार : Extension of DND-KMP Expressway

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) से कनेक्टिविटी सुधारने के लिए डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है, जो नोएडा के डीएनडी फ्लाईओवर से लेकर नूंह तक जाता है। एक्सप्रेसवे की लंबाई 59 किमी है। रूट नोएडा (डीएनडी फ्लाईओवर) - कालिंदी कुंज - फरीदाबाद - पलवल - नूंह रहेगा।  फरीदाबाद से नूंह के 26 किमी हिस्से को पहले ही खोल दिया गया है, और बाकी रूट पर काम जारी है।

टोल दरों में बढ़ोतरी

अभिनव कनेक्टिविटी सुविधा और बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने किरंज टोल प्लाजा की दरों में वृद्धि की है। बढ़ी हुई दरें मंगलवार रात 12 बजे से लागू होंगी। मासिक पास भी महंगे हो गए हैं, जो पहले 1650 रुपये में बनते थे, अब 5030 रुपये में बनाए जाएंगे।

वाहन प्रकार    सिंगल राइड (रुपये)    मल्टीपल राइट (रुपये)    मासिक पास (रुपये)
कार, जीप, वैन       150                          225                          5030
हल्के वाहन            245                          365                          8125
भारी वाहन            510                           765                         17025

अन्य टोल प्लाजा की दरों की तुलना

डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे से दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR News) के अन्य टोल प्लाजा की टोल दरें भिन्न हैं। नीचे दी गई तालिका में किरंज टोल प्लाजा की तुलना अन्य प्रमुख टोल प्लाजा से की गई है।

टोल प्लाजा    वाहन प्रकार    सिंगल जर्नी (रुपये)    मल्टीपल ट्रिप (रुपये)    मासिक पास (रुपये)
बदरपुर    कार, जीप, वैन             35                        52                              1044
बंधवाड़ी    कार, जीप, वैन            40                        60                               800
गदपुरी    कार, जीप, वैन             120                      180                              4010

बढ़े हुए टोल का कारण

एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक धीरज सिंह ने बताया कि डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे का 50 किमी का स्ट्रेच पूरा हो गया है और इससे दिल्ली से मुंबई और राजस्थान की यात्रा आसान हो जाएगी। कनेक्टिविटी में सुधार और नए रूट की सुविधा देने के कारण टोल दरों में यह वृद्धि की गई है।