Movie prime

New Expressway: एनएच-44 को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा नया एक्सप्रेसवे! नोएडा से वृंदावन तक सफर को लगेंगे चार चाँद 

नोएडा से वृंदावन तक की यात्रा अब और भी आसान होने वाली है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नोएडा-वृंदावन के बीच ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दी है, जो केवल कुछ घंटों में इस यात्रा को पूरा करने में सक्षम बनाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य यात्रा में समय की बचत के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देना है।
 
New Expressway

Expressway: नोएडा से वृंदावन तक की यात्रा अब और भी आसान होने वाली है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नोएडा-वृंदावन के बीच ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दी है, जो केवल कुछ घंटों में इस यात्रा को पूरा करने में सक्षम बनाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य यात्रा में समय की बचत के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देना है।

इस नए एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे की तर्ज पर बनाया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई लगभग 14 किलोमीटर होगी। 7 किलोमीटर यमुना नदी के एक तरफ और बाकी 7 किलोमीटर दूसरी तरफ। यह एक्सप्रेसवे एनएच-44 से यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा, जिससे फरीदाबाद, दिल्ली और गुड़गांव से वृंदावन तक का सफर आसान होगा। 21 मीटर चौड़ा एलिवेटेड केबल ब्रिज बनेगा, जो यातायात को सुगम बनाएगा।एक्सप्रेसवे के साथ 60 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी।

इस एक्सप्रेसवे का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक से किया जा रहा है ताकि विभिन्न मौसमीय परिस्थितियों में सड़क की गुणवत्ता पर कोई असर न पड़े। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के निगरानी में हो रहा है, और इस परियोजना पर करोड़ों रुपये की लागत आ रही है। इसके निर्माण में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा ताकि बारिश और गर्मी में सड़क सुरक्षित बनी रहे।

वृंदावन पहुंचने पर यात्रियों का स्वागत भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की 20 मीटर ऊंची विशाल मूर्तियों से होगा। इसके अतिरिक्त, यमुना प्राधिकरण ने इस क्षेत्र को सांस्कृतिक रूप से सजाने की योजना बनाई है ताकि वृंदावन की थीम को बेहतर तरीके से दिखाया जा सके।