दक्षिण दिल्ली के यात्रियों को राजस्थान की ट्रेन के लिए नहीं जाना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, अब दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से ही मिलेगी सीधी ट्रेन
Indian Railways: भारतीय रेलवे की अमृत भारत योजना के तहत दक्षिण दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी राहत आने वाली है। अब राजस्थान या पश्चिम दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है।
पुनर्विकसित स्टेशन से अधिक ट्रेनें ठहराव करेंगी, जिससे यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। दक्षिण दिल्ली के निवासियों को अपने नजदीकी स्टेशन से ट्रेनों की सुविधा मिल सकेगी।
स्टेशन को मेट्रो और बस स्टैंड से जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों के आवागमन में सहूलियत होगी। प्रतीक्षा रूम, फूड कोर्ट, और मल्टीस्टोरी पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
अब दक्षिण दिल्ली के निवासियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक 20 किमी की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होगी। एयरपोर्ट की तर्ज पर प्रवेश और निकास के लिए अलग रास्ते होंगे, जिससे भीड़ कम होगी। वंदे भारत जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी अब दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव कर सकेंगी।
.png)