Movie prime

 राजस्थान में 1 नवंबर को सभी कर्मचारियों को दफ्तर में हाजिर होने का आदेश,कर्मचारी कर रहे अवकाश की मांग, जानें... 

दीपावली पर्व के बाद भी 1 नवंबर को अवकाश न घोषित होने के कारण राज्य के सरकारी कर्मचारी असमंजस में हैं। कई कर्मचारियों के परिजन दूर-दराज के गांवों या शहरों में रहते हैं, और उन्हें अगले दिन सुबह 9:30 बजे तक दफ्तर पहुंचना कठिन हो सकता है। इस स्थिति में कई कर्मचारी पहले से ही 1 नवंबर के लिए सवैतनिक अवकाश का प्रयास कर रहे हैं।
 
Rajasthan Holiday

Rajasthan Holiday: दीपावली पर्व के बाद भी 1 नवंबर को अवकाश न घोषित होने के कारण राज्य के सरकारी कर्मचारी असमंजस में हैं। कई कर्मचारियों के परिजन दूर-दराज के गांवों या शहरों में रहते हैं, और उन्हें अगले दिन सुबह 9:30 बजे तक दफ्तर पहुंचना कठिन हो सकता है। इस स्थिति में कई कर्मचारी पहले से ही 1 नवंबर के लिए सवैतनिक अवकाश का प्रयास कर रहे हैं।

राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, "सरकार को 1 नवंबर का अवकाश घोषित करना चाहिए ताकि कर्मचारी अपने परिवार के साथ दिवाली का पर्व मना सकें।" उन्होंने कहा कि दूसरे जिलों में रहने वाले कर्मचारियों के लिए परिवार के साथ त्योहार मनाने में यह अवकाश महत्वपूर्ण साबित होगा।

कर्मचारियों ने मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के सामने अपनी असुविधा जाहिर की है, ताकि 1 नवंबर को अवकाश घोषित हो सके। बिना अवकाश के कर्मचारियों को त्योहार के दौरान घर जाने और समय पर लौटने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।