Rajasthan Men Chand Kb Niklega: राजस्थान में चंद्रोदय का समय, जानें व्रत खोलने की सही विधि

Rajasthan Men Chand Kb Niklega: करवा चौथ का पर्व इस साल 20 अक्तूबर, 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। पूरे दिन का निर्जला व्रत रखने के बाद, महिलाएं चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत खोलती हैं। आइए जानते हैं राजस्थान के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय।
चांद निकलने का समय
जयपुर रात 8:05 बजे
जोधपुर रात 8:15 बजे
उदयपुर रात 8:04 बजे
जैसलमेर रात 8:25 बजे
कोटा रात 8:06 बजे
बीकानेर रात 8:10 बजे
अलवर रात 8:00 बजे
झुंझुनूं रात 8:03 बजे
सीकर रात 8:03 बजे
सरगी और व्रत की शुरुआत
करवा चौथ व्रत की शुरुआत सूर्योदय से पहले सरगी खाने से होती है। सास अपनी बहू को फल, मिठाई, और मेवे की टोकरी देती हैं, जिसे खाकर महिलाएं दिनभर व्रत रखती हैं। सरगी के बाद महिलाएं स्नान कर भगवान शिव, माता पार्वती, और गणेश जी की पूजा करती हैं और व्रत का संकल्प लेती हैं।
व्रत खोलने की विधि
चांद के निकलने का इंतजार करें।
चंद्र दर्शन के बाद छलनी में जलता हुआ दीया रखकर चंद्रमा को देखें।
इसके बाद अपने पति का चेहरा देखें और उनके हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ें।
घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और प्रसाद बांटें।