Movie prime

RBI ने आज Bank Holiday का लिया ऐलान, बंद रहेंगे सभी बैंक, जानें वजह 

पूरे देश में त्योहारों का मौसम (Festive Season) शुरू हो चुका है, और विभिन्न राज्यों में अपनी संस्कृति के अनुसार अलग-अलग त्योहार मनाए जा रहे हैं। इस दौरान छुट्टियों की बहार भी देखने को मिलती है। हाल ही में नवरात्रि के दौरान भी काफी छुट्टियाँ मिली थीं, और अब एक बार फिर से बैंक कर्मचारियों के लिए RBI (Reserve Bank of India) की ओर से छुट्टी की घोषणा की गई है।
 
Bank Holiday

Bank Holiday: पूरे देश में त्योहारों का मौसम (Festive Season) शुरू हो चुका है, और विभिन्न राज्यों में अपनी संस्कृति के अनुसार अलग-अलग त्योहार मनाए जा रहे हैं। इस दौरान छुट्टियों की बहार भी देखने को मिलती है। हाल ही में नवरात्रि के दौरान भी काफी छुट्टियाँ मिली थीं, और अब एक बार फिर से बैंक कर्मचारियों के लिए RBI (Reserve Bank of India) की ओर से छुट्टी की घोषणा की गई है।

आरबीआई ने 16 अक्टूबर 2024 को कोलकाता (Kolkata) और त्रिपुरा (Tripura) में लक्ष्मी पूजन के त्योहार को देखते हुए सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों के लिए अवकाश की घोषणा की है।

लक्ष्मी पूजा का यह पर्व धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। कोलकाता में इस दिन भव्य आयोजन किया जाता है, जो बंगाल में खास महत्व रखता है। दुर्गा पूजा के कुछ दिनों बाद आने वाला यह त्योहार लोग अपने घरों और व्यवसायिक स्थानों को सजाते हैं और विशेष रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

आरबीआई की इस घोषणा के बावजूद, अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इसके साथ ही, ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधाएं भी जारी रहेंगी, जिससे ग्राहक अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगे।