दिल्ली में सस्ते फ्लैट्स का सपना होगा साकार! DDA की महासेल में सिर्फ 11.54 लाख में मिलेगा घर, जल्दी करें
DDA: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जरूरतमंदों के लिए एक शानदार हाउसिंग स्कीम लॉन्च की है। DDA सस्ता घर योजना के तहत, केवल 11.54 लाख रुपए में फ्लैट्स बुक किए जा सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य दिल्ली में अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देना है, जिससे मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोग भी राष्ट्रीय राजधानी में अपना घर हासिल कर सकें।
योजना
लोकेशन: रामगढ़ कॉलोनी, लोकनायक पुरम, रोहिणी सरसपुर, नरेला
कुल फ्लैट्स: 34,000 (EWS और LIG)
शुरुआती कीमत: 11.54 लाख रुपए (छोटे फ्लैट्स), 29 लाख रुपए (बड़े फ्लैट्स)
बुकिंग तिथि: 11 सितंबर से शुरू
योजना अवधि: 31 मार्च 2025 तक
ईडब्ल्यूएस फ्लोर रिजर्वेशन के लिए 50,000 रुपये तय की गई है. इस प्रकार, एलआईजी फ्लैटों के लिए आरक्षण राशि 1 लाख रुपये रखी गई है। एमआईजी फ्लैट्स के लिए बुकिंग राशि 4 लाख रुपये है। एचआईजी फ्लैट्स के लिए बुकिंग राशि 10 लाख रुपये तय की गई है। इन सभी फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 2,500 रुपये है.
रजिस्ट्रेशन अमाउंट और बुकिंग अमाउंट दोनों ही नॉन-रिफंडेबल हैं। इसका मतलब है कि अगर आपने रजिस्ट्रेशन शुल्क और बुकिंग राशि का भुगतान कर दिया है, तो आपको फ्लैट खरीदना होगा। इस योजना के जरिए डीडीए दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अफोर्डेबल फ्लैट्स उपलब्ध करा रहा है। इससे न सिर्फ घर खरीदने का सपना साकार होगा बल्कि दिल्ली में रियल एस्टेट की बढ़ती कीमतों के बीच एक बेहतरीन विकल्प मिलेगा।
.png)