नए सीएम के नाम पर लग गई मुहर! नायब सिंह सैनी ही होंगे हरियाणा प्रदेश के नए सीएम
हरियाणा के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि प्रदेशवासियों को बुधवार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सैनी के नाम पर मुहर लगाई गई है, जिससे प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
Oct 16, 2024, 18:23 IST
Haryana New CM: हरियाणा के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि प्रदेशवासियों को बुधवार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सैनी के नाम पर मुहर लगाई गई है, जिससे प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
भाजपा विधायक दल की बैठक चंडीगढ़ में हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बतौर पर्यवेक्षक भाग लिया। मनोहर लाल खट्टर भी इस बैठक में मौजूद रहे। इस बैठक के दौरान सर्वसहमति से नायब सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।
हरियाणा के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर-5 ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के घटक दलों के नेता भी शामिल होंगे।
.png)