Movie prime

हरियाणा के इन जिलों को को जोड़ेगा नया फोरलेन हाइवे! जानें कहाँ कहाँ होगा सफर सुहाना 

हरियाणा सरकार जल्द ही पिहोवा से यमुनानगर तक की सड़क को फोरलेन बनाने की योजना पर कार्य शुरू करेगी। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र और लाडवा में बाईपास बनाने की योजना भी स्वीकृत हो चुकी है। 
 
Expressway

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा सरकार जल्द ही पिहोवा से यमुनानगर तक की सड़क को फोरलेन बनाने की योजना पर कार्य शुरू करेगी। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र और लाडवा में बाईपास बनाने की योजना भी स्वीकृत हो चुकी है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस परियोजना की घोषणा करते हुए बताया कि यह कदम पिहोवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा, और हरिद्वार की ओर जाने वाले लोगों के लिए सुविधाजनक साबित होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में कई हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं. 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश में दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। 

इसलिए हमें मिलकर लाडवा को विकास के पंख लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में मेट्रो और लोकल ट्रेनों का विस्तार किया जा रहा है. इसके अलावा कई सड़क परियोजनाएं और अन्य परियोजनाएं भी लॉन्च की जाएंगी. इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त राजेश जोगपाल, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।