Movie prime

यूपी वालों के वारे न्यारे कर देगा 6 लेन का यह नया एक्सप्रेसवे! मेरठ से प्रयागराज का सफर 6 घंटे में होगा तय, देखें रूट मेप 

उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। लगभग 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक फैला (Ganga Expressway Route) होगा, जो राज्य के बड़े शहरों को जोड़ने के साथ ही यात्रा के समय को भी आधा कर देगा। वर्तमान में इस मार्ग को तय करने में 11 घंटे से ज्यादा समय लगता है, लेकिन एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद यह सफर महज 6 घंटों में पूरा हो सकेगा।
 
Ganga Expressway

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। लगभग 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक फैला (Ganga Expressway Route) होगा, जो राज्य के बड़े शहरों को जोड़ने के साथ ही यात्रा के समय को भी आधा कर देगा। वर्तमान में इस मार्ग को तय करने में 11 घंटे से ज्यादा समय लगता है, लेकिन एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद यह सफर महज 6 घंटों में पूरा हो सकेगा।

गंगा एक्सप्रेसवे के पहले और दूसरे चरण की जानकारी

मेरठ (Meerut) से प्रयागराज (Prayagraj) तक के 594 किमी लंबाई के इस पहले चरण का कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। इसका उद्देश्य राज्य के प्रमुख शहरों को जोड़कर एक त्वरित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करना है। दूसरा चरण की बात करें तो इसके विस्तार के तहत वाराणसी के रास्ते गाजीपुर होते हुए बलिया तक 350 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे निर्माण प्रस्तावित है, जिससे पूर्वांचल क्षेत्र के विकास को बल मिलेगा।

गंगा एक्सप्रेसवे के लाभ

6 घंटे में मेरठ से प्रयागराज तक की यात्रा संभव होगी। यह एक्सप्रेसवे राज्य में निवेश और व्यवसाय को बढ़ावा देगा।  प्रयागराज कुंभ मेले और अन्य धार्मिक स्थलों तक आसान पहुंच बनेगी। शहरों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रा सुगम होगी।गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए उत्तर प्रदेश के 75 गांव सीधे जुड़ जाएंगे। इन गांवों के निवासियों को बेहतर सड़क सुविधा और आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

कब होगा गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 

योगी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक गंगा एक्सप्रेसवे का उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास को बढ़ावा दिया जा सके। एक्सप्रेसवे के जरिए न केवल समय की बचत होगी, बल्कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और पश्चिमांचल क्षेत्रों में आर्थिक उन्नति और रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। 2025 के प्रयागराज कुंभ मेले से पहले इसका लोकार्पण किया जा सकता है, जो राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।