Movie prime

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बड़ा ऐलान! चंडीगढ़ को जल्द मिलेगा मेट्रो व पॉड टैक्सी का तोहफा 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Union Minister Manohar Lal Khattar) ने अपने चंडीगढ़ (Chandigarh News) दौरे के दौरान शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की। मेट्रो (Metro), पॉड टैक्सी (Pod Taxi), क्लस्टर बस सेवा, और बिजली आपूर्ति जैसे विषयों पर हुई इस बैठक में चंडीगढ़ के लोगों के लिए कई नई सुविधाओं की बात सामने आई है।
 
Union Minister Manohar Lal Khattar

Haryana Kranti, चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Union Minister Manohar Lal Khattar) ने अपने चंडीगढ़ (Chandigarh News) दौरे के दौरान शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की। मेट्रो (Metro), पॉड टैक्सी (Pod Taxi), क्लस्टर बस सेवा, और बिजली आपूर्ति जैसे विषयों पर हुई इस बैठक में चंडीगढ़ के लोगों के लिए कई नई सुविधाओं की बात सामने आई है।

मेट्रो सेवा पर योजना

चंडीगढ़ में लंबे समय से मेट्रो की मांग रही है। चंडीगढ़ के हेरिटेज सिटी होने के चलते इसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग करना आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों के साथ चर्चा की कि मेट्रो को किस प्रकार से यहां लागू किया जा सकता है, ताकि शहर के हेरिटेज को सुरक्षित रखते हुए इसकी आवश्यकता को पूरा किया जा सके।

पॉड टैक्सी

पॉड टैक्सी एक ऐसी तकनीक है जो इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में कार्य करती है और इसे चलाने के लिए ड्राइवर की आवश्यकता नहीं होती। यह सड़क के बीचों-बीच पिलर पर चलती है, जिससे चंडीगढ़ के हेरिटेज स्टेटस पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

पॉड टैक्सी में 6-8 यात्री बैठ सकते हैं और 13 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकते हैं।यह ऑटोमेटिक सिस्टम से संचालित होती है और बिना ड्राइवर के चलती है।इलेक्ट्रिक होने के कारण यह पर्यावरण के अनुकूल है, जिससे वायु प्रदूषण में कमी आएगी।

बिजली आपूर्ति में सुधार

केंद्रीय मंत्री ने बैठक के बाद बताया कि चंडीगढ़ में बिजली की कोई कमी नहीं है और आने वाले 5-10 सालों तक शहर की सभी बिजली जरूरतें पूरी की जा सकेंगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि शहर की ऊर्जा आवश्यकताओं में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए।