Movie prime

US Presidential Election 2024: चुनाव से पहले ही अमेरिका में 2.5  करोड़ लोग डाल चुके वोट, जानें कैसे?

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर इस बार गहमागहमी चरम पर है। डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि चुनाव से पहले ही 2.5 करोड़ लोग अपना वोट डाल चुके हैं। अब देखना होगा कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा।
 
US Presidential Election 2024

America Elections: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर इस बार गहमागहमी चरम पर है। डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि चुनाव से पहले ही 2.5 करोड़ लोग अपना वोट डाल चुके हैं। अब देखना होगा कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा।

चुनाव से पहले इतने बड़े स्तर पर मतदान ने कई लोगों को चौंका दिया है। अमेरिका में मतदान की प्रक्रिया बेहद व्यवस्थित होती है और इसमें मतदाताओं को समय से पहले वोट डालने की सुविधा दी जाती है। देश के 47 राज्य और कोलंबिया जिला, सभी अपने मतदाताओं को समय पूर्व मतदान का विकल्प प्रदान करते हैं, जिससे वे चुनाव के दिन से पहले ही अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं।

अगर डोनाल्ड ट्रंप जीतते हैं, तो वे दूसरी बार राष्ट्रपति बनेंगे। वहीं, कमला हैरिस के जीतने पर वह इतिहास रचेंगी, क्योंकि वह अमेरिका की पहली अफ्रीकी-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई मूल की महिला राष्ट्रपति होंगी।

अब तक के सर्वेक्षणों के अनुसार, कई प्रमुख राज्यों में डेमोक्रेटिक कैंडिडेट कमला हैरिस को रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त मिलती दिख रही है। इनमें एरिजोना, मिशिगन और पेंसिल्वेनिया जैसे राज्य प्रमुख हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय के लिए अमेरिका के सात स्विंग स्टेट्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।