यमुना एक्सप्रेस वे पर अब फर्राटे से नहीं दौड़ पाएंगे वाहन! प्रशासन ने निर्धारित की नई स्पीड लिमिट, सफर पर निकलने से पहले यहाँ से करें चेक

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे, जो कि ग्रेटर नोएडा से आगरा तक फैला हुआ है, उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख एक्सप्रेसवे है। रोजाना करीब 35 लाख से ज्यादा वाहन इस एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway Speed Limit) से गुजरते हैं। यह रास्ता खासकर दिल्ली, नोएडा और आगरा के बीच यात्रा करने वालों के लिए बेहद सुविधाजनक है। लेकिन अब, प्रशासन ने इस एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक नियमों में बदलाव किए हैं, जो 15 दिसंबर से लागू होंगे। इन बदलावों में मुख्य रूप से स्पीड लिमिट में बदलाव किया गया है, जिसे जानना आपके लिए जरूरी है।
एक्सप्रेसवे पर घटी वाहनों की स्पीड लिमिट
सर्दियों के मौसम में यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे की समस्या बढ़ जाती है, जिससे विजिबिलिटी कम हो जाती है और सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, यमुना विकास प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड लिमिट में बदलाव किया है।
क्या रहेगी नई स्पीड लिमिट?
हल्के वाहन (Light Vehicles): 80 किलोमीटर प्रति घंटा
भारी वाहन (Heavy Vehicles): 60 किलोमीटर प्रति घंटा
नियमों का उल्लंघन करने पर देना होगा कितना जुर्माना?
हल्के वाहन (Light Vehicles) ₹2000
भारी वाहन (Heavy Vehicles) ₹4000
यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ते हुए हादसों को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने सुरक्षा उपायों को भी सख्त किया है। अब एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग गाड़ियों की संख्या को बढ़ाकर 15 कर दिया गया है। इसके अलावा, 6 एंबुलेंस, 6 क्रेन और 6 दमकल गाड़ियां भी तैनात की गई हैं, ताकि किसी भी दुर्घटना पर तत्काल एक्शन लिया जा सके।