Movie prime

दिवाली के ठीक बाद दिल्ली में सर्दी का होगा आगमन! आज के मौसम को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी जारी 

दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) में लंबे समय से गर्मी का असर देखा जा रहा है, लेकिन मौसम विभाग की नई जानकारी के अनुसार, दिवाली के बाद से दिल्ली में सर्दी का आगमन शुरू हो जाएगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, और नवंबर के अंत तक दिल्ली में कोहरा भी छा सकता है।
 
Delhi NCR Weather

Haryana Kranti, न्यू दिल्ली: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) में लंबे समय से गर्मी का असर देखा जा रहा है, लेकिन मौसम विभाग की नई जानकारी के अनुसार, दिवाली के बाद से दिल्ली में सर्दी का आगमन शुरू हो जाएगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, और नवंबर के अंत तक दिल्ली में कोहरा भी छा सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार सर्दी थोड़ी देर से आएगी लेकिन इसका प्रभाव ज्यादा होगा। अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

बुधवार के दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हल्की हवाओं के साथ धूप कम प्रभावी रहेगी, जो इस समय दिल्ली में चल रही हल्की ठंडक को बढ़ावा देगी।