Chandigarh Me Chand Kb Niklega: आज इतने बजे दिखेगा चंडीगढ़ शहर में Moon

Chandigarh Me Chand Kb Niklega: इस साल करवा चौथ का व्रत (Karva Chauth Vart) 20 अक्टूबर 2024, रविवार को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके शुभ दिन पर माता करवा और शिव परिवार की पूजा करती हैं। बाद में रात में चंद्रमा निकलने के बाद चंद्र देव की विधिवत पूजा की जाती है। करवा चौथ व्रत के दौरान चंद्रमा की पूजा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
चंडीगढ़ में चाँद कब निकलेगा
सभी माता बहनों को यह जानने की उत्सुकता है कि आज चाँद कितने बजे निकलेगा। बात करें चंडीगढ़ में आज चाँद कितने बजे निकलेगा तो सूत्रों के हवाले से इसका समय रात 7 बजकर 50 मिनट है।
करवा चौथ पूजन विधि
करवा चौथ की पूजा संध्या के समय की जाती है। सर्वप्रथम लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं और भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें। उसके बाद लोटे में जल भरें और उसके ऊपर श्रीफल रखकर कलावा बांध दें।
मिट्टी का करवा लें उसमें जल भरकर ढक्कन में शक्कर भर दें और करवे के ऊपर दक्षिणा रखें। करवे पर रोली से स्वास्तिक बनाएं और धूप, दीप, अक्षत और पुष्प अर्पित करें। भगवान का पूजन कर हाथ में गेहूं के दाने लेकर चौथमाता की कथा सुनें। इसके बाद चाँद को भोग लगाकर व्रत खोल लें।