हरियाणा वालों की हुई बल्ले-बल्ले, यहां बनाएं जाएंगे 3 फॉरलेन एक्सप्रेस-वे, जमीन मालिकों को मिलेगी मोटी रकम
Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा के परिवहन नेटवर्क को मजबूती देने के लिए राज्य को जल्द ही तीन नए फोरलेन एक्सप्रेसवे की सौगात मिलेगी। इन तीन प्रमुख राजमार्गों का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जाएगा, जिससे यातायात सुविधाएं बेहतर होंगी और जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा
किन मार्गों पर बनेगा नया एक्सप्रेसवे?
पानीपत से डबवाली
यह मार्ग हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक शहरों को जोड़ेगा, जिससे औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
हिसार से रेवाड़ी
यह मार्ग दक्षिण हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से जुड़ाव आसान होगा।
अंबाला से दिल्ली
इस नए राजमार्ग के बनने से चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच की यात्रा का समय लगभग 2.5 घंटे तक घट जाएगा। यह मार्ग यमुना किनारे बनेगा, जिससे जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा
किसानों और स्थानीय निवासियों के लिए लाभ
नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से न केवल आवागमन तेज होगा, बल्कि जिन किसानों की जमीनें अधिग्रहित की जाएंगी, उन्हें उचित मुआवजा भी मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे आस-पास के इलाकों में भूमि की कीमतें भी कई गुना बढ़ सकती हैं
ग्रीन फील्ड हाईवे से जुड़ाव
पानीपत से चौटाला गांव के बीच बनने वाला ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बीकानेर से मेरठ तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा और आसान होगी
विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) की तैयारी
केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) डीपीआर तैयार कर रहा है। डीपीआर तैयार होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी
.png)