53% डीए ट्रेजरी वेबसाइट पर अपडेट, जानिए कैसे बनाएं बढ़े हुए DA के साथ वेतन बिल
हरियाणा में कर्मचारियों का 53% महंगाई भत्ता (DA) अब ट्रेजरी की वेबसाइट पर अपडेट किया जा चुका है। कर्मचारी अब अपने अक्टूबर महीने के वेतन बिल में इस बढ़े हुए डीए के साथ बदलाव कर सकते हैं। यह अपडेट सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बड़ी राहत लेकर आया है।
Oct 23, 2024, 18:08 IST

DA News: हरियाणा में कर्मचारियों का 53% महंगाई भत्ता (DA) अब ट्रेजरी की वेबसाइट पर अपडेट किया जा चुका है। कर्मचारी अब अपने अक्टूबर महीने के वेतन बिल में इस बढ़े हुए डीए के साथ बदलाव कर सकते हैं। यह अपडेट सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बड़ी राहत लेकर आया है।
जो कर्मचारी अपने वेतन बिल पहले ही 50% डीए के साथ भेज चुके हैं, उन्हें अक्टूबर के लिए 50% डीए के आधार पर वेतन प्राप्त होगा। हालांकि, जुलाई से अक्टूबर तक का डीए एरियर उन्हें दिसंबर में दिया जाएगा।
जिन कर्मचारियों ने अपने वेतन बिल अब तक नहीं भेजे हैं, वे 53% डीए के साथ अक्टूबर का वेतन बना सकते हैं। जो कर्मचारी 50% डीए के साथ पहले ही वेतन ले चुके हैं, उन्हें दिसंबर में चार महीने का एरियर मिलेगा। वेतन बिल बनाने के लिए ट्रेजरी वेबसाइट पर 53% डीए अपडेट उपलब्ध है।