Movie prime

हरियाणा रोडवेज के नए रूट्स पर दौड़ेगी बसें, जानें पूरी लिस्ट और समय सारणी डिटेल 

 
haryana news

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा राज्य परिवहन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई नई बस सेवाएं शुरू की हैं। इन सेवाओं का विस्तार किया गया है, जिससे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों और पड़ोसी राज्यों में यात्रा करना अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है। ये नई बस सेवाएं ग्रामीण और शहरी यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।

हरियाणा रोडवेज भिवानी: लोहारू से डबवाली मार्ग

लोहारू डिपो ने लोहारू से डबवाली के लिए नई बस सेवा शुरू की है। इस बस सेवा का रूट सिंघानी, ओबरा, ईशरवाल, सिवनी, हिसार, अग्रोहा, फतेहाबाद, सिरसा और ओधान से होकर गुजरता है।

लोहारू से प्रस्थान: सुबह 07:00 बजे।

सिवनी से प्रस्थान: सुबह 08:20 बजे।

हिसार से प्रस्थान: सुबह 09:00 बजे।

डबवाली से वापसी: दोपहर 12:20 बजे।

सिरसा से वापसी: दोपहर 01:40 बजे।

हरियाणा रोडवेज हिसार: ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नई बस सेवा

हिसार डिपो ने मिरान से हिसार के लिए ग्रामीण बस सेवा शुरू की है। यह सेवा सहरवा, बाड्या, डाया, मंगली और कैमरी गांवों से होकर गुजरती है।

मिरान से प्रस्थान: सुबह 07:20, 08:00, 10:00 और दोपहर 01:40, 02:40 बजे।

हिसार से वापसी: सुबह 08:30, 11:15 और दोपहर 01:00 और शाम 04:30, 05:10 बजे।

गंगा दर्शन सुपरफास्ट सेवा: झज्जर से हरिद्वार

झज्जर डिपो ने झज्जर से हरिद्वार तक सुपरफास्ट सेवा शुरू की है। यह सेवा रोहतक, पानीपत, शामली, मुजफ्फरनगर, रुड़की और बहादराबाद से होकर गुजरती है।

झज्जर से प्रस्थान: सुबह 05:10 बजे।

रोहतक से प्रस्थान: सुबह 06:10 बजे।

पानीपत से प्रस्थान: सुबह 08:10 बजे।

हरिद्वार से वापसी: दोपहर 01:15 बजे।

पानीपत से वापसी: शाम 05:15 बजे।

रोहतक से वापसी: रात 06:30 बजे।

पंचकूला से जालंधर-बटाला सुपरफास्ट सेवा

पंचकूला डिपो ने एक नई सुपरफास्ट बस सेवा शुरू की है जो पंचकूला से बटाला तक जाती है। यह सेवा चंडीगढ़, रोपड़, नवांशहर, फगवाड़ा और ब्यास से होकर गुजरती है।

पंचकूला से प्रस्थान: सुबह 07:00 बजे।

चंडीगढ़ से प्रस्थान: सुबह 07:40 बजे।

जालंधर से प्रस्थान: सुबह 10:20 बजे।

बटाला से वापसी: दोपहर 01:40 बजे।

जालंधर से वापसी: दोपहर 03:40 बजे।

योग नगरी एक्सप्रेस: नरवाणा से हरिद्वार-ऋषिकेश

हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र ने योग नगरी एक्सप्रेस नामक सेवा शुरू की है। यह बस नरवाणा से ऋषिकेश तक चलती है और कलायत, कैथल, ढांड, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और सहारनपुर से होकर गुजरती है।

नरवाणा से प्रस्थान: दोपहर 12:42 बजे।

कैथल से प्रस्थान: दोपहर 02:00 बजे।

कुरुक्षेत्र से प्रस्थान: दोपहर 03:20 बजे।

यमुनानगर से प्रस्थान: शाम 04:50 बजे।

ऋषिकेश से वापसी: सुबह 06:20 बजे।

यमुनानगर से वापसी: सुबह 10:50 बजे।

दिल्ली से हिमाचल प्रदेश: हिमाचल एक्सप्रेस

सोनीपत डिपो ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और सुजानपुर के लिए नई सेवा शुरू की है।

दिल्ली से प्रस्थान: सुबह 04:30 बजे।

अंबाला कैंट से प्रस्थान: सुबह 08:20 बजे।

चंडीगढ़ से प्रस्थान: सुबह 10:30 बजे।

ऊना से प्रस्थान: दोपहर 12:40 बजे।

सुजानपुर से वापसी: सुबह 04:00 बजे।

हमीरपुर से वापसी: सुबह 05:00 बजे।

हरियाणा राज्य परिवहन के इन नए रूट्स से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इन सेवाओं का उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान करना और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना है।