बहादुरगढ़ में मुख्यमंत्री सैनी ने की विकास की नई घोषणा, जानें क्या होगा बदलाव

Haryana New: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज बहादुरगढ़ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस मौके पर उन्होंने राज्य के विकास कार्यों के लिए कई योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री सैनी ने सबसे पहले सावित्री बाई फुले जयंती के अवसर पर बहादुरगढ़ की जनता को संबोधित किया और उनके योगदान को सराहा।
मुख्यमंत्री की घोषणाएं
सावित्री बाई फुले जयंती को अब सरकारी स्तर पर मनाया जाएगा। राजकीय महिला कॉलेज, लोहारू, भिवानी का नाम बदलकर माता सावित्री बाई फुले कॉलेज रखा जाएगा। बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो के विस्तार पर तेजी से काम किया जाएगा।
बहादुरगढ़ नगर परिषद को मानदंड पूरा होने पर नगर निगम बना दिया जाएगा।
नई परियोजनाएं
अंडरपास निर्माण
बहादुरगढ़ सड़क का नवीनीकरण
खाली पड़ी जमीनों पर पार्क और योगशाला बनाने की योजना
बहादुरगढ़ के लिए खास घोषणाएं
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बहादुरगढ़ के विकास के लिए कई खास घोषणाएं कीं, जिनमें सबसे अहम है उत्तरी बाईपास और नई अनाज मंडी का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। वार्ड 7 और 10 में छठ पूजा घाट बनाए जाएंगे। बहादुरगढ़ के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है।
अनधिकृत कॉलोनियों के लिए सरकार की पहल
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित कर दिया है और अब उन्हें मुलभूत सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। यदि कोई और अनधिकृत कॉलोनी पाई जाती है तो उसे भी नियमित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री का संदेश
मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़ के नागरिकों से अपील की कि वे इन विकास योजनाओं में सहयोग करें ताकि राज्य को एक नई दिशा मिल सके। साथ ही, उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से बहादुरगढ़ को एक मॉडल शहर बनाया जाएगा।