Movie prime

हरियाणा के सिरसा समेत इन जिलों में झमाझम बरसे बादल, मौसम विभाग ने ओले गिरने की भी जताई संभावना, जानें 

 
 
मौसम विभाग ने ओले गिरने की भी जताई संभावना

Haryana Kranti, चंडीगढ़: आज सुबह किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही है।मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में देर रात से मौसम बदल गया है.आज सुबह 2 बजे से ही सिरसा-हिसार के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के 16 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सरकार ने छह जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है.

हरियाणा में देर रात मौसम बदला

मौसम विभाग के मुताबिक, कल देर रात हरियाणा में मौसम बदला. इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन अन्य जिलों में 50 से 75 फीसदी तक बारिश हो सकती है. बारिश से ठंड बढ़ने की उम्मीद है लेकिन कोहरे से राहत मिलेगी. किसानों की फसलों को काफी फायदा होगा.

हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंचकुला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है।

झज्जर,रेवाड़ी,गुरुग्राम,पलवल,फरीदाबाद,सोनीपत,रोहतक,भिवानी,चरखी दादरी,महेंद्रगढ़ और मेवात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है : 2 दिनों तक मौसम में बदलाव दिखेगा

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, कृषि मौसम विज्ञान विभाग मदन खीचड़ ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 27 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में कभी-कभी बूंदाबांदी की भी संभावना है, लेकिन दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा