Movie prime

हरियाणा में इन किसानों की MSP पर नहीं बिकेगी फसलें, सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान 

 
 
हरियाणा

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सरकार सख्त हो गई है। यदि कोई किसान पराली जलाता है तो उसके खेत की जानकारी 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर रेड एंट्री के रूप में दर्ज की जाएगी।

पराली जलाने वाला किसान खेत में उगी फसल एमएसपी पर नहीं बेच पाएगा। पराली जलाने के आरोपी किसानों पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

उप निदेशक (कृषि) वजीर सिंह ने कहा कि प्रशासन लगातार किसानों को पराली में आग न लगाने के लिए जागरूक कर रहा है।सरकार द्वारा रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गई कृषि मशीनरी का उपयोग करके पराली का उचित प्रबंधन करें।

haryana