हरियाणा के इन 12 जिलों में घने कोहरे व तेज हवाओं का अलर्ट जारी, देखें आज का मौसम

Haryana Weather News: हाल ही में हरियाणा के हिसार (Hisar Weather) में तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम है। इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर काफी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है और आगामी दिनों में मौसम के बदलाव की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिसके साथ गरज-चमक और वर्षा-ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके बाद ठंड में और भी वृद्धि हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से चलने वाली पूर्वाई हवा के कारण वर्षा होने के आसार हैं, और हवा में नमी अधिक होने से उत्तर हरियाणा के जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ जाती है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं हवा में नमी बढ़ाती हैं, जिससे बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिलता है, जिससे दृश्यता कम हो जाती है और ठंड की स्थिति और बढ़ जाती है।