Haryana Weather News: हरियाणा के 11 जिलों में आज रहेगा घना कोहरा, मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में बारिश की जताई संभावना

Haryana Weather News: हरियाणा में इस समय मौसम (Aaj Ka Mousam) में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी (Haryana Rains) के कारण ठंड का असर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छा गया था, जिससे ठंड और भी बढ़ गई। इसके साथ ही दिन के समय धूप का न निकलना और हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विज्ञानियों ने 9 जनवरी तक प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी दी है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
घने कोहरे का येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने हरियाणा के (Haryana Yellow Alert) 11 जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, और करनाल में वर्षा की संभावना है। इसके अलावा, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में भी घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश में तापमान (°C)
जिला न्यूनतम अधिकतम
अंबाला 8.3 20.3
भिवानी 8.9 15.4
गुरुग्राम 6.0 14.2
हिसार 8.8 14.4
करनाल 4.8 21.2
नारनौल 6.8 15.5
पानीपत 8.0 18.6
रोहतक 10.4 17.7
कोहरा औरर बारिश
प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता कम हो रही है, जिससे यातायात में भी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह कोहरे के कारण दिल्ली की उड़ान एक घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा, पंजाब में भी रविवार सुबह कोहरे ने परेशान किया, हालांकि दिनभर धूप खिलने से राहत मिली।