Haryana News: डेरा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 2017 के बाद पहली बार सिरसा पहुंच रहा राम रहीम

Haryana Kranti, चंडीगढ़: हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर पैरोल दे दी गई है। राम रहीम को आज सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा कर दिया गया। साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।
जानकारी के अनुसार राम रहीम को आज सुबह जेल से रिहा कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, 2017 के बाद पहली बार राम रहीम को सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम ले जाया जा रहा है। इससे पहले राम रहीम को पैरोल के दौरान यूपी के बरनावा आश्रम और गुरुग्राम आश्रम भेजा गया था।
राम रहीम पहली बार पहुँच रहा सिरसा, गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा पहली बार सिरसा डेरा पहुंचे। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को फिर मिली पैरोल कड़ी सुरक्षा के बीच गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल से बाहर निकला
इस बार गुरमीत बागपत के बरनावा नहीं, सिरसा डेरा जा रहा है गुरमीत को आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच सुनारिया जेल से रिहा कर दिया गया। आरोपी और हत्यारे गुरमीत को दोषी ठहराए जाने के बाद पहली बार सिरसा डेरा जाने की अनुमति दी गई है