सुखद खबर! हरियाणा वालों को मिली 2050 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात, जानें किस जिले के खाते में आई कौन सी परियोजना
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर पर्चेज कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक में 2050 करोड़ रुपये से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट्स और वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई। इस बैठक में जल आपूर्ति, सीवरेज प्रबंधन, सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों से संबंधित परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है।
जींद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
जींद को 60 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट मिलेगा, जिसकी लागत 90 करोड़ रुपये है।
रेवाड़ी के 7 गांवों में जल आपूर्ति
रेवाड़ी के सात गांवों में नहर आधारित जल आपूर्ति योजना के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
पलवल और नूह में जलापूर्ति
पलवल और नूहं में जलापूर्ति व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 96.95 करोड़ रुपये की लागत से रैनीवेल का निर्माण होगा।
सड़क निर्माण और मरम्मत
174 किलोमीटर लंबे 6 सड़क मार्गों का पुनर्निर्माण, सुदृढ़ीकरण और मरम्मत का कार्य होगा, जिसमें द्वारका एक्सप्रेसवे से IMT मानेसर तक की सड़कें शामिल हैं।
गुरुग्राम मेट्रो डिवेलपमेंट ऑथोरिटी (GMDA)
GMDA क्षेत्र के लिए 11 परियोजनाओं पर 250 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है, जिसमें केंद्रीकृत जल प्रबंधन और बस क्यू शेल्टर का निर्माण शामिल है।
बाबा सरसाई नाथ राजकीय मेडिकल कॉलेज
सिरसा में 832 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा, जिसे 2 साल में पूरा करने का लक्ष्य है।
हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र और सरकारी संस्थानों के लिए 128 जीबी रैम के 66 वर्कस्टेशन और 256 जीबी रैम के 44 वर्कस्टेशन खरीदे जाएंगे। साथ ही, पीपी बैग और जूट बैग की खरीद को भी मंजूरी दी गई है।
.png)