Movie prime

हरियाणा में माता वैष्णो देवी भक्तों के लिए गुड न्यूज! नवरात्रों में चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, यह रहेगा मार्ग 

हरियाणा (Haryana News) से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नवरात्रि पर्व के दौरान एक बड़ी खुशखबरी आई है। नवरात्रि का पर्व 3 से 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा, और इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi temple) की यात्रा करते हैं। भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
 
Vaishno Devi temple

Haryana Kranti, New Delhi: हरियाणा (Haryana News) से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नवरात्रि पर्व के दौरान एक बड़ी खुशखबरी आई है। नवरात्रि का पर्व 3 से 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा, और इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi temple) की यात्रा करते हैं। भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

वर्तमान में, वैष्णो देवी जाने के लिए हिसार से दो साप्ताहिक ट्रेनें संचालित होती हैं, विवेक एक्सप्रेस और श्री माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन।  हालांकि, इन दोनों ट्रेनों में वेटिंग की संख्या 100 से अधिक है, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा करने में काफी परेशानी हो रही है। इसलिए, रेलवे ने इस समस्या का समाधान निकालने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

स्पेशल ट्रेनें 

ट्रेन संख्या 09603: उदयपुर सिटी - श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल

रवानगी: 2 अक्टूबर 2024
समय: बुधवार को 01:50 बजे
पहुंचने का समय: गुरुवार को 06:35 बजे
रिटर्न ट्रिप: 13 नवंबर 2024 तक (07 ट्रिप)

ट्रेन संख्या 09604: श्री माता वैष्णो देवी कटरा - उदयपुर सिटी स्पेशल

रवानगी: 3 अक्टूबर 2024
समय: गुरुवार को 10:50 बजे
पहुंचने का समय: शुक्रवार को 13:55 बजे
रिटर्न ट्रिप: 14 नवंबर 2024 तक (07 ट्रिप)

ट्रेनों का मार्ग

राणा प्रताप नगर
मावली
चंदेरियां
भीलवाड़ा
मांडल
विजयनगर
अजमेर
पुलेरा
रिंगस
सीकर
लोहारू
सादलपुर
सिवानी
हिसार
धुरी
लुधियाना
जालंधर कैंट