Movie prime

हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी, सर्दियों की छुट्टियों की हो गई घोषणा, कुल इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें 

हरियाणा सरकार ने बच्चों के लिए एक राहत भरी घोषणा की है। सर्दियों के मौसम में बढ़ती ठंड और पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से प्रदेश में तापमान में गिरावट आ रही है, जिसके कारण खासकर छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी।
 
Haryana Winter Holiday

Haryana Winter Holiday: हरियाणा सरकार ने बच्चों के लिए एक राहत भरी घोषणा की है। सर्दियों के मौसम में बढ़ती ठंड और पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से प्रदेश में तापमान में गिरावट आ रही है, जिसके कारण खासकर छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, हरियाणा सरकार ने 1 जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। यह छुट्टियां सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होंगी।

सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान

प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने खुद इस फैसले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया गया है। शिक्षा विभाग जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा, जिसके बाद सभी स्कूल इस शीतकालीन अवकाश का पालन करेंगे।

छुट्टियों की अवधि

हरियाणा सरकार हर साल सर्दियों में 15 दिनों की छुट्टियां घोषित करती है, और इस बार भी यह नियम लागू किया गया है। सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से 15 जनवरी तक रहेंगी, और यह छुट्टियां सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर समान रूप से लागू होंगी।